Life is so Beautiful, Don't waste Enjoy It.

Friday, 3 August 2018

Hobbies और अपने Passion के बीच का फर्क समझे


Amazon के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर इंसान जेफ़ बेजोइस ने एक बार कॉलेज स्टूडेंट्स को लेक्चर देते हुए कहा था की – अक्सर लोग इसलिए असफ़ल हो जाते है क्यूं कि लोग अपनी Hobbies और अपने Passion के बीच में फर्क नहीं कर पाते, लोगों को लगता है की जो काम करना उन्हें अच्छा लगता है वहीँ उनका पैशन बन सकता है, जबकि सच ये हैं की हम अपने पैशन को नहीं चुनते हमारा पैशन हमें चुनता है. Hobbies हमेशा बदलती रहती हैं इसलिए लोग जब अपनी Hobbies के according काम करते हैं तो कुछ टाइम बाद वो अपने काम से बोर होने लगते हैं, इसी वजह से आज हम लोगों को यहाँ से वहां भागते हुए देखते हैं.

Hobbies और अपने Passion के बीच का फर्क समझे   असल में आज के इस दौर में लोगों को जो भी काम आसान लगता है और जिसमे उन्हें लगता है की जल्दी पैसा आ सकता है – उसे लोग अपना पैशन बनाने की कोशिश करने लगते हैं जबकि Passion वो चीज है जिसका कनेक्शन सीधे आपके दिल से जुड़ा होता है, अगर आप किसी काम को लेकर बिलकुल पैशनेट हैं तो फिर इस बात से आपको बिलकुल भी फर्क नहीं पड़ेगा की आप उस काम में कितना वक्त दें रहे हैं, जितना आप उसे करते जायेंगे उतना ही आपको उसमे मजा आता जायेगा, जैसे जैसे उसमे मुश्किलें बढ़ेंगी आपकी उसे पूरा करना का जूनून भी बढ़ता जायेगा


जबकि Hobbies को करते वक्त जैसे जैसे मुश्किलें बढती हैं और टाइम बीतता है हमारा जूनून कम होता जाता है .
इसके आगे जेफ़ बेजोइस कहते हैं की अगर आप इनोवेटिव होना चाहते हैं तो फ़ैल होने के लिए तयार रहिये, क्यूंकि कोई भी इनोवेशन तभी हो सकती है जब उसमे आप बार बार फ़ैल फ़ैल होते हैं. ये फेलियर आपको हर बार एक नया रास्ता एक नया तरीका खोजने पर मजबूर करते हैं और यहीं वो एक मात्र तरीका है जो आपको आपके Passion से रूबरू करवाता है. इसलिए हमेशा कुछ इनोवेटिव प्रयास करते रहिये और ये आपको एक दिन आपके पैशन से रूबरू करवा देंगे.

और ऐसा करते करते अंत में जब आप कामयाब होते हैं तो एक बिलकुल नया इनोवेशन दुनिया के सामने आता है , जिसे लोग हाथों हाथ स्वीकार करते हैं, और आपका भाग्य बदल जाता है.

No comments:

Post a Comment